बलिदान दिवस पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया वृक्षारोपण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वृक्षारोपण कर उपस्थित लोगों को पांच पांच वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के श्री दुर्गा विद्या मंदिर इंटर कालेज सूरजपुर में गुरुवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। प्राण वायु ऑक्सीजन हमें पेड़ों से ही मिलती है। हमारे आसपास जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों की देखभाल करना भी जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पांच पांच वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

