पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व एव पुलिस से सम्बंधित 15 फरियादियों ने फरियाद रखी शिकायतों के निस्तारण किया गया

मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व एव पुलिस से सम्बंधित 15 फरियादियों ने फरियाद रखी शिकायतों के निस्तारण के पुलिस एव राजस्व टीम का गठन किया गया है।
सुरसण्डा निवासी राममिलन पुत्र हीरालाल ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी भूमि पर विपक्षी राजेन्द्र उर्फ अन्ना पुत्र नरेश ने कब्जा कर रखा है प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान के नेर्तत्व में टीम गठन कर कब्जा मुक्त कराया। सुरसण्डा के ही शाहआलम ने मेड काटने के सम्बंध में शिकायत की जिसका निस्तारण किया गया। शहाबपुर निवासी धीरेंद्र कुमार ने अतीक अहमद सहित अन्य लोगो पर भूमि अवैध कब्जा करने की शिकायत की। हौजपुर मजरे कोटवा अमदहा निवासी परशुराम वर्मा ने घूर हटवाने की तहरीर दी। शहाबपुर निवासी हिमायत रसूल ने कब्जा हटवाने की मांग की।मोहम्मद पुर बाहु निवासी रूपनरायन खरीदे गये मकान पर कब्जे की मांग की। अमलोरा निवासी रामदास ने वसीयत की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। मसौली निवासी दीपक व शेर बहादुर चकमार्ग की पैमाइश की मांग की। बांसा निवासी शाकिरा पत्नी कुर्बान अली मकान के बटवारे की तहरीर दी। मोहम्मद पुर बाहु निवासी मो0 कासिम अंसारी ने मुन्ना समानी द्वारा उधार लिये गये पैसे वापस न करने की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया है।

Don`t copy text!