भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, दागी आतिशबाजी|

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई इसीलिए जनता ने सपा को नकारा दिया।

बदायूं। भाजपाइयों ने रविवार को जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में रामपुर व आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जहां आतिशबाजी दागी गई, वहीं खुशी में मिठाई का भी वितरण हुआ। इस दौरान जमकर ढोल-नगाड़े भी बजे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। इसीलिए जनता ने सपा को नकार दिया है। क्योंकि सपा का काम केवल जनता में भ्रम फैलाना, जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा देना है। जबकि जनता अब मोदी-योगी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई में बैठकर आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव जीतने का दिवास्वप्न देख रहे थे। जबकि वहां की जनता ने उन्हें इसका जवाब दे डाला है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जनता भी यह जानती है और इसीलिए भाजपा के साथ है। उपचुनाव का परिणाम मोदी व योगी की विकास यात्रा को गति देगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, अनेकपाल पटेल, जितेंद्र साहू, आशीष शाक्य, सहदेव सागर, ज्ञानेंद्र चौहान, अमन गोयल, अटल भारद्धाज, अमित सिंह, अनुभव उपाध्याय, श्याम साहू समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!