आखिर जेल गया दादा-दादी का हत्यारा युवक। फैजगंज बेहटा इलाके में दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र मे रूपये की खातिर दादा-दादी का कत्ल करने का आरोपी युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ समेत मामले की जांच में उस पर लगा आरोप साबित हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। जबकि अदालत ने उसे जेल भेजा है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दांवरी गांव निवासी गेंदनलाल ने 25 जून की शाम फैजगंज बेहटा पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसके पिता प्रेमशंकर (65) व मां भगवानदेई (60) की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव अलग घरों में सड़े हुए मिले हैं। हालांकि मुकदमे से पहले पुलिस ने शव बरामद कर लिए थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया था कि गेंदनलाल के भतीजे हेमेश ने रुपयों की खातिर अपने दादा-दादी का कत्ल किया है। इस आधार पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। 22 जून को आरोपी हेमेश अपनी मां लक्ष्मी के साथ गांव पहुंचा था। यहां दोनों एक बच्चे के नामकरण संस्कार में शामिल होने आए थे। इसके बाद हेमेश वापस दिल्ली लौट गया लेकिन बाद में वह पुन: गांव आया और यहां पहले दादी की साड़ी से गला दबाकर हत्या की। जबकि इसके बाद अपने दादा का ईंट से सिर कुचलकर मर्डर कर दिया। दोनों के शव उन्हीं के घरों में बंद करके आरोपी वापस दिल्ली भाग निकला। आरोपी ने कबूला कि रुपये न देने के कारण उसे दादा-दादी की हत्या की है। क्योंकि वह नशे का आदि है। और इसके लिए दादा-दादी रुपये नहीं दे रहे थे। नतीजतन उसने यह कदम उठाया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट व साड़ी भी बरामद कर ली गई है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

