एक ही चिता में पंचतत्व में विलीन हुए दंपत्ति, 15 से 25 मिनट के अंतराल पर हुयी थी बुजुर्ग दंपति की हत्या|

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने जहां सबसे पहले मुकदमा कायम किया, वहीं बुनियादी साक्ष्य जुटाने की तैयारी भी कर डाली।
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके के दामरी गांव में हुये दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया।| बदायूँ। फैजगंज बेहटा इलाके के दामरी गांव में हुये दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों की मौत के बीच 15 से 25 मिनट वक्त का अंतराल रहा था। धारदार हथियार से केवल एक बार ही हत्यारे ने प्रहार किया है। मसलन पहले वृद्धा की हत्या की गई, जबकि इसके बाद उनके पति को ठिकाने लगाया गया। गला दबाकर हत्या की पुष्टि भी हुई है। उसके बाद परिजन शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच पुलिन ने जिस नाती पर हत्या का आरोप लगा, उसे कब्जे में ले लिया है। दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने जहां सबसे पहले मुकदमा कायम किया, वहीं बुनियादी साक्ष्य जुटाने की तैयारी भी कर डाली। नतीजतन पुलिस ने रुटीन प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया। शवों की रिपोर्ट का पुलिस अध्ययन कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम से उसे जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे चूल से चूल मिलाकर पूरे मामले का अनावरण किया जा सके। पुलिस को शक है कि इस वारदात को दंपति के पौत्र ने अंजाम दिया है या फिर कोई और चेहरा इस कांड के पीछे है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। परिजनों से भी सवाल-जवाब किये गये। यह भी पता लगाया गया कि गांव में किसी से परिजनों की रंजिश तो नहीं है। ह पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में होने से इंकार कर रही है।

एक ही चिता में पंचतत्व में विलीन हुए दंपत्ति
सातों जन्म का शादी के दौरान बंधन में बंधने का वायदा करने वाले बुजुर्ग दंपति बरस बरस वाला एक साथ दुनिया से विदा हुए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव में पहुंचे, तो कोहराम मच गया। गांव के श्मशान भूमि पर एक ही चिता दोनों के लिए सजाई गई। इसके बाद छोटे बेटे इंद्रपाल ने मुखाग्नि दी। पुलिस ने बुजुर्ग के नाती के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसके बावजूद पुलिस के सामने संदेह की स्थिति बनी हुयी है। पुलिस का भी प्रयास है, डबल मर्डर में कोई निर्दोष न फंस पाये। इसलिए पुलिस दूसरे एंगल पर भी काम कर रही है।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!