नगर पालिका मीटिंग हॉल में हुई बैठक में संचारी रोग नियंत्रण को बनाई रणनीति
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । अधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पोलिथीन प्रतिबंध एवं प्लान बना कर संचारी रोग नियंत्रण का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में पालिका सदस्य और व्यापारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्लान तैयार कर वार्ड वाइज अभियान चलाकर नागरिकों को संचारी रोगों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आगनबाड़ी व आशाओं द्वारा हर बार्ड मे घर घर पहुँचकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी लेकर हर संभव लोगों को संचारी रोगों से बचाने के प्रयास किए जाएंगे। हर बार्ड मे एंटीलार्वा का छिड़काब व फागिंग कर साफ सफाई की व्यवस्था और बेहतर की जाएगी । उन्होने सफाई कर्मियों को चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति बेहतर ढंग से कराई जाएगी । इसी के साथ ही व्यापारियों को बताया गया कि पोलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित है इसका प्रयोग न करें सभी व्यापारी कपड़े के थेलो का प्रयोग करें अगर ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुरमाने के साथ साथ कड़ी कार्यवाही करते हुए पोलिथीन जब्त कर ली जाएगी । इस मौके पर अब्दुल फरीद खान,अंसार हुसैन ,मोहम्म्द इशहाक,कमर जमशेद सहित तमाम बार्ड मेंबर और नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

