विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े। जमकर हुए पथराव और मारपीट में कई लोग घायल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। मुजरिया थाना सीमा क्षेत्र में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को लिया हिरासत में। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नेथुआ में यादव पक्ष व मुस्लिम पक्षों में विवादित जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया जो गाली गलौज से शुरू होकर मारपीट पथराव से लेकर फायरिंग तक पहुंच गया। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मामले की सूचना पर पहुंची थाना मुजरिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है ।व आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट व पथराव में विनीता ,दुर्गेश, उमेश, सोनपाल सिंह ,गीतम सिंह,पान सिंह, महावीर सिंह सहित कई लोग घायल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुजरिया ने बताया दोनों पक्षों में विवादित जमीन को लेकर पथराव और मारपीट हुई है । अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर आने पर विधि पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!