एक दिवसीय रोजगार मेला आज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि कल 30 जून को गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय डीएम रोड बदायूँ में एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन कार्यालय परिसर में किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में कई कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। शिवशक्ति वॉयो टेक्नॉलोजी प्रा0लि0, डी.सी.एम टैक्सटाइल, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी, आदि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। इस रोजगार मेले में डी0सी0एम0टैक्टाईल्स के एच0आर0 डालचन्द्र ने बताया कि कम्पनी में लगभग 100 रिक्तियां हैं। जो कि ट्रेनी के तौर पर भर्तियां करेंगी। इसी प्रकार न्यू एडवान्स सिक्योरिटी के मैनेजर रितेश उपाध्याय ने बताया कि लगभग 40 पद रिक्त है। जिसमें अभ्यर्थी हाईस्कूल पास लम्बाई 167 सेमी0 आधार कार्ड फोटो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10ः00 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार िंसह ने बताया कि माननीय योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना की निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओ के सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर व योजना का लाभ उठा सकते हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

