सहसवान तहसील मे अकबराबाद नगर क्षेत्र पर तैनात सुमित कुमार सिंह सहित तीन लेखपाल हुए स्थानांतरित।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सहसवान को निर्देश दिए कि वे स्थानांतरित हुए लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त करें।

सहसवान। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सहसवान तहसील में कार्यरत नगर क्षेत्र अकबराबाद पर तैनात लेखपाल सहित तीन लेखपालों को स्थानांतरित किया है। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सहसवान तहसील में कार्यरत नगर अकबराबाद क्षेत्र पर तैनात लेखपाल सुमित कुमार सिंह तथा सुजावली क्षेत्र पर तैनात लेखपाल सुरेंद्र कुमार सिंह यादव को बिल्सी तहसील के लिए स्थानांतरित किया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सहसवान को निर्देश दिए हैं। कि वे स्थानांतरित हुए लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त करें। तथा स्थानांतरित हुए लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि वह स्थानांतरित हुई तहसील में योगदान आख्या प्रेषित करें इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!