बेखौफ चोरों का आतंक, मकान को बनाया निशाना, लाखो की चोरी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए घर मे रखे जेवरात, नकदी व दो मोबाइल फोन चुराकर रफ्फू चक्कर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेल गांव निवासी लच्छू यादव पुत्र स्व.बंशी लाल के गांव के बीचों बीच बने मकान मे छत के रास्ते मकान मे घुसे बेखौफ चोरो ने घर के बाहर पीड़ित अपने परिवार समेत सो रहे थे और सुबह लच्छू की पत्नी उठकर घर के अंदर गई और घर मे बंधे पशुओं के चारे की व्यवस्था मे लगी तब उनकी नजर घर के कमरे मे नजर पड़ी तो होश उड़ गए और वो जोर जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद घर के बाहर सो रहे लच्छू के कान के अंदर गई तो भागकर घर के अंदर दाखिल हुए और पड़ोस मे रहने वाले अन्य परिजनों को बताया जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और उन्होने बताया कि घर मे 10 हजार रुपए नकदी दो जोड़ी चांदी के पाजेब और दो मोबाइल गायब है सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली नगर पहुंचा और अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी लेकिन कोतवाली मे पीड़ित को कहा गया कि पुलिस चौकी मे तहरीर दे दो जाकर वहां पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी जिसके बाद पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं चौकी इंचार्ज बड़ेल संजीव प्रकाश सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी नही है यदि ऐसी बात है तो खुलासा जल्द किया जाएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

