नागदेवता मेला में धूमधाम से भण्डारे का किया आयोजन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बुधवार को सैकडो वर्ष से लगने वाले नागदेवता मेला मजीठा में आयोजित भण्डारे का आयोजन पूर्व प्रधान शुक्लाई राम सिंह यादव द्वारा किया गया। जिसका शुभारम्भ पूजन अर्चन एवं प्रसाद वितरण सुरेश यादव विधायक सदर द्वारा किया गया। मजीठा गांव में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा को नाग बाबा के मंदिर पर विशाल मेला लगता है दूरदराज से आने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाग बाबा की बांबी मठ पर दूध चावल चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। इसमें बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक होती है। उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि मेले हमारी आस्था एवं विश्वास का मूल आधार है। ये देश तमाम दैविक ईश्वरी शक्तियां जो कभी न दिखायी देती है किन्तु पूरे विश्व संचालन करती है। उनको नमन है जो आदिशक्तियां दिखायी नही देती किन्तु सबका कल्याण करती है। उक्त मेले में भण्डारा आयोजक श्री राम सिंह पूर्व प्रधान एवं उनके साथियों का उत्साह वर्धन करते हुए भरोसा दिलाया कि हम सब मिलकर जनसेवा का वृहद् कार्य करते रहेगें। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कुलदीप यादव, सचिन यादव, दीपक गुप्ता, सभासद अनिल यादव, विपिन यादव गंगबारा, बाबुल मिश्रा, कामता यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

 

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!