उचित दर विक्रेता की आर्थिक व्यवहार्यता सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी (एसएम न्युज24टाइम्स) खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश उचित दर विक्रेता की आर्थिक व्यवहार्यता सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन सतीश चन्द्र शर्मा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से सजीव प्रसारण से हुआ, जिसमें प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने के उद्देश्य से उनका लाभांश बढ़ाये जाने तथा उन्हें सीएचसी के रूप में विकसित किये जाने के कार्यक्रम में राज्य सरकार एवं ई-गर्वनेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम का कलेक्ट्रट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण के दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़ रहे प्रदेश के सभी 80 हजार कोटेदारों को ह्दय से बधाई देता हॅू और उनके प्रति अपनी शुभकामनायें व्यक्त करता हॅॅू।

इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक विकासखंड से सम्मिलित होने वाले उचितदर विक्रेताओं को सम्बोधित करते हुए माननीय राज्य मन्त्री श्री सतीश शर्मा जी ने बताया कि सरकार अन्त्योदय की संकल्पना के अनुकूल समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ खड़ा रहने के लिए संकल्पित है और इस संकल्पना को साकार करने का माध्यम बनने वालों कोटेदारो की परेशानियों को भी समझ रही है और क्रमशः उसका निराकरण कर रही है । माननीय राज्यमन्त्री जी द्वारा बताया गया कि यद्यपि कि बाराबंकी जनपद में अस्सी प्रतिशत जनसंख्या राशन कार्ड से आच्छादित और लाभान्वित हो रही है फिर भी कोई पात्र राशन कार्ड से वंचित न रहे, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब परिवारों को ढूँढ-ढूँढ कर राशन कार्ड बनाये जाय । गत तीन माह में बत्तीस सौ से ज़्यादा परिवारों को राशन कार्ड दिये गये और पच्चीस हज़ार से ज़्यादा यूनिटें जोड़ी गयी । कूडा़ बुनने वाले परिवारों को राशनकार्ड से आच्छादित करने के लिये विशेष अभियान चलाया गया । माननीय मन्त्री जी ने ज़िला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार राशनकार्ड से वंचित न रहने पाये । मन्त्री जी ने कोरोना कॉल में दिलेरी से कार्य करने के लिये कोटेदारो का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि माननयी प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी जरूरतमंद को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। कोरोना काल में 60 हजार करोड़ लंच पैकेट वितरित करने का ऐतिहासिक काम सरकार द्वारा किया गया है। मुझे विश्वास है कि खाद्य एवं रसद विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्व मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से अछूता न रहे। इसके लिए अधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के साथ पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री का अन्त्योदय कार्ड का कार्य पूरा किया जा सके। सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं(कोटेदारों) का लाभाशं 70 रू प्रति कुन्तल था, उसे बढ़ाकर 90 रु0 प्रतिकुन्तल किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी , उचित दर विक्रेता सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!