द्रौपदी मुर्मू की जीत पर,भाजपा महिला मोर्चा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्धारा अध्यक्ष अमिता उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई। अमिता उपाध्याय ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। इस जीत में प्रधानमंत्री की महिलाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की सोच भी सामने आई है। आदिवासी क्षेत्र से होने के बावजूद द्रौपदी मुर्मू ने कभी जीवन में हार नहीं मानी।
मोनिका रस्तोगी ने कहा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है। ममता माहेश्वरी ने कहा कि श्रीमती द्रोपदी की यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। ममता साहू ने मुर्मू जी के बारे में कहा कि जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए वह आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है। पूनम शर्मा ने इसे देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर उनका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत बताया।शीतल श्रीवास्तव ने कहा कि मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने से पूरे विश्व में मातृशक्ति के सम्मान के साथ भारतीयता व भारत के जनजातीय गौरव की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवसर पर मोनिका रस्तोगी,निशा रस्तोगी,ज्योतिषना रस्तोगी, ममता साहू, शीतल श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, ममता माहेश्वरी,सीमा शर्मा, वंदना शर्मा, आरती साहू, तारावती मौर्य, हँसमुखी मौर्य,बृजेश सिंह,बबली शर्मा, पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

