अज्ञात बुलेरो की चपेट में आने से,होमगार्ड सहित एक युवक गम्भीर रूप से घायल…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गोंडा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव क्रासिंग पर अज्ञात बुलेरो की चपेट में आने से अलग अलग बाईक पर सवार होमगार्ड सहित एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें घायल युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।


थाना क्षेत्र के ग्राम डेडवा निवासी होमगार्ड शिवकुमार पुत्र बलदेव प्रसाद रविवार की दोपहर थाने से मसौली चौराहे की ओर अपनी बाईक नम्बर यूपी 41 बीए 7590 से जा रहा था वही सामने तभी बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रही अज्ञात बुलेरो ने टक्कर मार दी दुर्घटना के बाद तेज रफ़्तार में भाग रही बुलेरो ने सामने से आ रही बाईक नम्बर यूपी 41 एएक्स 8987 को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार अमरेश पुत्र शिवकुमार निवासी कादिरपुर थाना जहांगीराबाद गम्भीर रुप से घायल हो गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे अमरेश की हालात नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!