पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ0 सईद अहमद को पशु स्वास्थ्यकर्मियों ने फूल माला पहनाकर एव प्रतीकचिन्ह देकर विदाई की।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीते आठ वर्षों से पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ0 सईद अहमद के उन्नाव जनपद के नवाबगंज ब्लाक चमरौली चिकित्सालय स्थानांतरण होने पर रविवार को पशु स्वास्थ्यकर्मियों ने फूल माला पहनाकर एव प्रतीकचिन्ह देकर विदाई की।

सहयोगी पशु चिकित्साकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्थानांतरित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सईद अहमद ने कहा कि मसौली में उनका 8 साल का अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां के लोग काफी अच्छे स्वभाव के हैं। जिनकी याद हमेशा आती रहेंगी। नवागत पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 कमलेश कुमार ने निवर्तमान पशु चिकित्सक को विदाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में आपने जो छाप छोड़ी है उसको धूमिल नही होने देंगे और पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराएं जाने पर त्तपर रहूंगा। डॉ0 सईद अहमद के साथ कंधे स कंधा मिलाकर कार्य करने वाले फार्मेसिस्ट राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे चिकित्सक बहुत ही कम मिलते है जो पूर्ण निष्ठा व सेवा भाव से कार्य करते है यही वजह है कि डॉ0 सईद अहमद ने पशुपालकों के साथ साथ आमजन के दिलो पर छाप छोड़ी है सरकारी योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को लाभवन्तित किया है। विदाई समारोह में डॉ0 गुलाब, डॉ0 चन्द्रशेखर, डॉ0 सन्दीप चौधरी, राहुल वर्मा, सफरु सहित समस्त पशुकर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!