बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर के आवास विकास कालोनी महिला मंडल द्वारा ओल्ड बिल्डिंग महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के सन्निकट पालिका परिषद द्वारा सौंदर्यीकृत पार्क में वृक्षारोपण किया गया। पार्क परिसर में नीम व पीपल आदि प्रजातियों के वृक्ष रोपित किए गए। इस अवसर पर श्रीमती स्नेहा ने कहा कि हम किसी दूसरे के द्वारा लगाए पेड़ों से फल फूल, दवाएं व लकड़ी और छाया लेते रहते हैं। इसलिए हम सबको भी दूसरों के लिए पेड़ लगाने चाहिए। श्रीमती रमा तिवारी ने सुझाव दिया कि हम सभी लोग जन्मदिवस पर पेड़ लगाए और उसे पालकर बड़ा करते रहें तो धरती पर हरियाली की कमी नहीं होने पाएगी। वृक्षारोपण के दौरान सरिता, स्नेहा, दीप्ति, सरला, रेखा दास, रमा तिवारी, ममता, शिवानी, रश्मि आदि महिलाएं उपस्थित रही।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

