प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में मसौली चौराहे पर पैदल गस्त लोगो को जहाँ सुरक्षा का अहसास दिलाया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में मंगलवार की शाम गोण्डा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित व्यवसायिक मसौली चौराहे पर पैदल गस्त लोगो को जहाँ सुरक्षा का अहसास दिलाया वही यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवायी में मंगलवार की देर शाम हॉइवे पर पैदल गस्त किया गया और लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है आप सभी लोग स्वयं सचेत रहे। तथा वाहन चलाते समय हेल्मेट एव सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करे। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने हॉइवे पर स्थित ढाबो एव होटलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, राम आसरे, गोविंददास ,अब्दुल रहमान खान, राम नरायन राणा, गणेश बाबू, जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

