बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक सतीश कुमार का हुआ स्थानांतरण बैंक परिसर में हुआ विदाई समारोह लोगों ने फूल माला मिठाई खिला कर दी विदाई
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ । सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सतीश कुमार पिछले तीन वर्षों से कार्यरत थे, वैसे तो आगरा सतीश कुमार आगरा के रहने वाले हैं लेकिन बदायूँ में उनकी तैनाती वर्ष 2011 मे हुई और जबसे अब तक कई बार पदोन्नति भी हुई, सतीश कुमार ने वर्ष 2011 में नवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में डीआरओ पद पर पहली बार कार्यभार संभाला, उसके बाद वह शाखा वजीरगंज, पुसगँवा, दातागंज, सहस्वां, हलवाई चौक, आदि शाखाओं पर कार्यरत रहे, सतीश कुमार की हर शाखा पर एक अलग ही अच्छी छवि रही, ग्राहकों के अनुसार सतीश कुमार ग्राहकों के कार्यों को लेकर बहुत ही संवेदनशील रहे, ग्राहक उनसे हमेशा खुश रहते, और ग्राहकों का काम भी बहुत आसानी से हो जाता था, जिससे ग्राहक खुश रहते थे, सतीश कुमार का पदोंन्नत होकर देहरादून स्थानांतरण कर दिया गया, हमारे द्वारा सतीश कुमार से बात हुई तो बदायूँ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह शिक्षा लेकर काफी गंभीर थे, वाही विदाई समारोह में ग्राहकों समेत बैंक का स्टाफ भी मौजूद रहा, वहाँ मौजूद लोगों ने सतीश कुमार को फूल की मालाये पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदाई दी, वहाँ मौजूद लोग बहुत भावुक हुए कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ के साथ साथ ग्राहक, योगेश श्रीवास्तव रविंद्र श्रीवास्तव मुरली श्रीवास्तव भूरे श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

