योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए स्टेशनरी भी फ्री; बैंक अकाउंट में मिलेंगे अब 1200 रुपये
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ा दिया है। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार 1100 से बढ़ाकर 1200 डीबीटी के जरिए दिया जाए। अब इस राशि से स्टेशनरी का सामान भी खरीदा जा सकेगा।यूपी कैबिनेट बैठक में मंगलवार को छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिसमें बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी की फीस को बढ़ाना भी शामिल है। स्कूली बच्चों को अभी तक 1100 रुपये की रकम दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक स्वेटर, एक स्कूल बैग, एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजे के लिए दी जाती थी। अब 1200 रुपये दिए जाएंगे जिसमें इन वस्तुओं के अलावा स्टेशनरी के लिए भी धनराशि दी जाएगी। स्टेशनरी में चार कापियां, दो पेंसिल, दो रबर और दो कटर शामिल होंगे। इन सामग्री को खरीदने के लिए 100 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

