खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेही घाट, बाराबंकी। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटवा सड़क में सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मीटिंग खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य बिंदु विद्यालय आधार सत्यापन एवं नामांकन की स्थिति विद्यालय वार प्रेरणा पोर्टल अप्रैल 2021 से अगस्त 2021 तक के खाद्यान्न व धन के वितरण का बैंक में अपलोड किए जाने की स्थिति तथा बैंक भुगतान की प्रेषण की स्थिति ऐसे खातों के बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाने का विस्तृत समीक्षा की। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा की समीक्षा कायाकल्प के 19 पैरामीटर विद्यालय वार समीक्षा की गई। इसी के साथ-साथ एमडीएम यू डायस प्रपत्र के सर्टिफाइड शारदा पोर्टल 2022 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को कराने के निर्देश दिए गए 11 से 14 वर्ष के आंगनबाड़ी के बालिकाओं की समीक्षा की गई। प्रत्येक माह एम0 डी0एम0 में दाएं और बाएं पेज की फोटोकॉपी कार्यालय जमा करने व शिक्षामित्र/अनुदेशक मानदेय की उपस्थिति माह की 2 तारीख तक अवश्य भेजे। इस अवसर पर ए आर पी अखिल कुमार ,राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, सविता, राजीव कुमार साहू व अंकित तिवारी उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!