जीएम व डीआरएम ने प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने के सामानों की परखी क्वालिटी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम अशोक मिश्र और डीआरएम बरेली आशुतोष पंत मंगलवार को बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं देखीं। जीएम के साथ डीआरएम ने खाने की क्वालिटी चेक की। स्टॉल पर बिकने वाली पानी की बोतल और दूसरे ड्रिंक्स की एक्सपायरी आदि को भी देखा। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पंखे और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्लेटफार्म की इंटरेंस और एक्जिट प्वॉइंट को चेक किया।
जीएम ने मुसाफिरों से ट्रेनों की छत के ऊपर बैठकर सफर न करने की अपील की। रेलवे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि अब इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। ट्रेनों के ऊपर बैठने से बिजली लाइन के संपर्क में आकर मुसाफिरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए ट्रेन के ऊपर किसी को न चढ़ने दिया जाए। जीएम बरेली से मथुरा तक के सभी स्टेशनों का विंडो टेलिंग इंस्फेक्सन के लिए निकले थे। उन्होंने बभियाना और घटपुरी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। बदायूं में निरीक्षण के बाद अधिकारी मथुरा के लिए रवाना हो गए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

