खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा, जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण हो रहा कटान। अब तक गंगा दूसरी बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंची।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले 32 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर मीटरगेज पर 161.45 दर्ज किया गया था जो मंगलवार को बढ़ कर 161.67 मीटर हो गया। मीटरगेज पर खतरे का निशान 161 मीटर पर है। मंगलवार को गंगा में नरौरा से 30236, बिजनौर से 47168 और हरिद्धार से 67492 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गत 15 दिन से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को मशक्कत करनी पड़ रही है। दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर, रैपुर, कदम नगला, ठकुरी नगला, जटा, बेहटी, भखरी, कमलू नगला, चेतराम नगला, दियूरी नगला और सहसवान तहसील के तटवर्ती टोटपुर करसरी, भकरौलिया, परशुराम नगला, नगला वीर सहाय, वरन नगला, तौफी नगला में गंगा कटान कर रही हैं। उसावां, उसहैत और गंगा-महावा तटबंधों के आस-पास भी कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने यहां बालू भरी बोरियां लगाने का क्रम जारी रखा है।
इस वर्ष अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश के बाद गंगा में एक बार फिर से उफान आएगा। अब तक गंगा दो बार ही खतरे के निशान के ऊपर पहुंची हैं। दूसरी बार गंगा इसी महा 17 जुलाई को खतरे के निशान पार करते हुए मीटरगेज पर 162.28 मीटर तक पहुंच गई थीं।

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इन दिनों गंगा चेतावनी के निशान के ऊपर और खतरे के निशान के नीचे हैं। मंगलवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.67 दर्ज किया गया। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

–नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!