दिन-दहाडे घर मे घुसे अज्ञात युवक ने नाबालिग को दबोचा, पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दिन-दहाडे हुई घटना को लेकर क्षेत्र के मे लूट का शोर-शराबा भी हुआ।

बदायूं। उझानी एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के घर में मंगलवार दिन-दहाड़े एक युवक घुस गया। उसने कमरे में उसकी बेटी को बदनीयती से दबोच लिया। उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। वह तो गनीमत रही जो शोरगुल पर वह वार नहीं कर पाया और पोती की आवाज पर बाथरूम से बाहर निकलीं बुजुर्ग महिला को देख भाग गया। इस संबंध में उसका फोटो पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। किशोरी के माता-पिता नौकरपेशा हैं, सो वह ड्यूटी पर जा चुके थे। घर में गृहस्वामी की बुजुर्ग मां के अलावा 12 साल की बेटी थी। अचानक ही एक अज्ञात युवक घर में घुसा और कमरे में जाकर उसने बालिका को दबोच लिया। बालिका ने शोर मचाया तो उसकी बुजुर्ग दादी बाथरूम से बाहर निकल आईं। युवक ने बालिका की गर्दन पर चाकू रख दिया। बाद में खुद को घिरता देख भाग गया। बालिका ने फोन करके पिता को पूरी घटना से अवगत कराया तो वह भी ड्यूटी से लौट आए। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो एक युवक घर में घुसते और फिर भागते नजर आया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर शुरू में इलाके में लूट का शोर भी मचा था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!