जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने जामा मस्जिद पहुंचकर बांटे मुस्लिम समाज के लोगों को तिरंगे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपाई मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पहुंचे और तिरंगा वितरण किया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जामा मस्जिद पहुंचकर लोगों को तिरंगा बांटे और 13 से 14 अगस्त तक अपने घरों पर फहराने की अपील की।
जिलाध्यक्ष व सदर विधायक जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पहुंचे। यहां मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद खान को तिरंगा सौंपे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा अभियान की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर तबके के लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। ताकि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा फहरे। सदर विधायक ने कहा कि इस पर्व पर लोग सोशल मीडिया पर भी तिरंगा लगाएं। व्हाट्सएप व फेसबुक आदि सोशल साइट्स पर तिरंगे की तस्वीर जरूर साझा करें। कहा कि इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के नागरिक एकजुट होकर छतों पर गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहराए या इससे अपने घरों को सजाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शीराज़ अल्वी, सलीम, हलचल तस्लीम, फैसल खान, फैसल, खालिद, इंतजार हुसैन, लईक उद्दीन, सैयद आदिल अली, नसीम खान, नदीम अफज़ाल, पहलवान सलमान खान, अनस फय्याज, दानिश अल्वी व अजीम फय्याज आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

Don`t copy text!