या हुसैन या हुसैन की सदाओं से गूंजा जनपद हाये सकीना हाये प्यास ,या अब्बास , या अब्बास की आती रही सदाए घर घर सजे ताजिया खाने पूरी रात लोगों ने की ताजियों की जियारत हुर जैसा किरदार अपनाएं अपनी आख़ेरत बनाएं- मौलाना हिलाल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
चौदह सौ बरस से ज़माना जिसको सलाम पेश करता है उसे हुसैन कहते है – मौलाना मुजतबा “मीसम परवर दिगार का वादा है कि जो मेरे नाम को बाकी रखेगा उसका नाम कयामत तक बाकी रहेगा – मौलाना रज़ा जो नर्म दिल होते है वो हुसैन पर गिरिया करते हैं -मौलाना फ़ैज़ान मेहदी सिले रहम से उम्र में इजाफा होता है अपने रिश्तेदारों से तालुकात खराब न करो सलाम जरूर करो

Related Posts
बाराबंकी । या हुसैन या हुसैन की सदाओं से गूंजा जनपद । हाये सकीना हाये प्यास ,या अब्बास , या अब्बास की आती रही सदाए । घर घर सजे ताजिया खाने पूरी रात लोगों ने की ताजियों की जियारत । हुर जैसा किरदार अपनाएं अपनी आख़ेरत बनाएं , मारेफते अहलेबैत के बगैर मारेफत ए परवरदिगार मुमकिन नहीं । यह बात बाराबंकी में अशरे की नवीं मजलिस को खिताब करते हुए आली जनाब मौलाना हिलाल अब्बास साहब ने कही । मजलिस से पहले हाजी सरवर अली करबलाई व मजहर आबदी ने नजरानए अकीदत पेश किए । गाजी इमाम ने नौहाख्वानी की। मौलाना ने अली असगर के मसायब पढ़े जिसे सुनकर अजादार रो पड़े। बानिये मजलिस मुतवल्ली सरवर अली रिजवी ने सभी का शुक्रिया अदा किया । मजलिस का आगाज तिलावत से हुआ । सुबह साढे सात बजे मौलाना गुलाम अस्करी हाल में अशरे की नवी मजलिस को मौलाना अली अब्बास खान साहब ने खिताब किया । इमाम बाड़ा मीर मासूम अली कटरा मे असरे की नवीं मजलिस को आली जनाब मौलाना जाबिर जौरासी साहब ने खिताब करते हुए दर्दनाक मसायब पेश किए । मजलिस का आगाज तिलावत ए कलाम ए पाक से हुआ । आगा फय्याज मियांजानी के अजाखाने की नवीं मजलिस को मौलाना फैज़ान मेहदी जैदपुरी ने खिताब करते हुए कहा कि इज़्ज़त व नातवानी का गिरिया दुनियावी लोग करते है , हक़ के नुमाइन्दे कभी नहीं करते । जो नर्म दिल होते है वो हुसैन पर गिरिया करते हैं ।अल्लाह ने मोहम्मद व आले मोहम्मद को लोगों को सही रास्ते पर ले जाने के लिए दुनियां में भेजा ।वो लोग बद क़िस्मत है जो इनसे दूर रहे।मोहम्मद व आले मोहम्मद सही मक़सद व मंज़िल तक पहुंचने के लिए सही रास्ते का इन्तेख़ाब करते है । हाजी सरवर अली करबलाई और मेहदी नक़वी ने नजरानए अकीदत पेश किए। वही रसूलपुर मे मोहसिन साहब के अजाखाने की मजलिस को आली जनाब मौलाना तसनीम हैदर साहब ने खिताब किया । वक़ार सुल्तान पुरी , नसीर अंसारी ,मेहदी नकवी,हाजी सरवर अली करबलाई ने नजरानए अक़ीदत पेश किया । करबला सिविल लाइन और रिफाकत रिजवी के अजाखाने मे मौलाना मो0 मुज़तबा ‘‘ मीसम ‘‘ साहब ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि चौदह सौ बरस से ज़माना जिसको सलाम पेश करता है उसे हुसैन कहते है ।

बक्शिश की तमन्ना हो तो अहलेबैत की मारेफत हासिल करो। हुसैन के आओ नजात पाओ । कशिश संडीलवी, मेहदी नकवी व बच्चों नेभी नजरानए अकीदत पेश किए। इमाम बाड़ा जनाबे जैनब बेगमगंज में मजलिस को दानिश रिजवी ने खिताब किया । मजलिस का ये सिलसिला बेगमगंज के बाद डाक्टर असद (मरहूम अतहर एडवोकेट)के अजाखाने में जहां मजलिस को मौलाना रजा जैदपुरी ने खिताब किया।मौलाना ने कहा इंसानियत को बचाने वाले को हुसैन कहते है।मजलिस का ये सिलसिला हैदर हाउस , कम्पनी बाग , लाइन पुरवा, रफी नगर, अस्करी नगर,बेलहरा हाउस , तकिया व पीर बटावन मे देर रात तमाम हुआ।मेंहदी का निकला जुलूस अलम के जुलूस में उमड़ा जन सैलाब ।शाम पांच बजे बेगमगंज शाही मस्जिद से फातहे फ़रात के अलम का निकला जुलूस । नौहाखानी व सीनाज़नी के साथ हुआ क़मा व ज़ंज़ीर का मातम । हाये सकीना हाये प्यास ,या अब्बास , या अब्बास की सदाओं के साथ देर रात खत्म हुआ जुलूस । वहीं जनपद के मौथरी, मित्ताई , देवां , बेलहरा , फ़तेहपुर , मसौली , शहाब पुर, जैदपुर, कोठी , मीरापुर , मोतिक पुर , आलम पुर , देवरा , संगौरा , मिर्चिया , बेढहरी , असन्दरा , कादिर पुर , सिद्धौर , भानमऊ आदि तमाम गां व कस्बों मे भी रखे गये ताजिये पूरी रात हुई मजलिस व जियारत ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

