सदस्यता अभियान बढ़ा रहा सपा का कारवां: श्रेया वर्मा
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) सैकड़ों युवाओं को समाजवादी पार्टी की निवर्तमान महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोमवार को जिले के रामनगर, कुर्सी, नवाबगंज, जैदपुर, दरियाबाद, हैदरगढ़ विधानसभाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं को अपने आवास पर निवर्तमान समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर श्रेया वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे सूबे में सपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। सपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं का कारवां आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है। तब से दिन पर दिन युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा सबसे ज्यादा निराश हैं। बिना लीक हुए कोई भी परीक्षा संपन्न नहीं हो पा रही है। जिससे मेहनत करने वाले युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।वही बेरोजगारी के साथ-साथ महंगाई भी चरम पर है। जिससे युवाओं के साथ घर गृहस्थी चलाने वाले लोग भी इस सरकार से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर शिवम वर्मा, अजीत यादव, अनुराग वर्मा, अवनीश वर्मा, शुभम वर्मा, विनय यादव, अरविंद वर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, अरविंद गौतम, शरद जायसवाल, योगेश वर्मा, प्रिंस वर्मा, नीलेश यादव, विवेक सिंह, लवकुश वर्मा, शिवम यादव, ब्रजेश मिश्रा, सनी ठाकुर आदि सैंकड़ों युवा शामिल रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

