अल्लम ले जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति का बिजली के तार से छू जाने से मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली-बाराबंकी। मंगलवार को ताजिया के जुलूस मे अल्लम ले जा रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का अल्लम बिजली के तार से छू जाने के बाद उसमें उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुर खपरैला गांव में मंगलवार को ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। गमगीन माहौल में ताजिया गांव के बाहर ले जाई जा रही थी तभी ताजिए के जुलूस में हरे बांस का अल्लम लेकर आगे चल रहे 55 वर्षीय सुभान अली का अल्लम गांव के बाहर गुजर रहे विद्युत सप्लाई के तारों से छू गया। अल्लम मे करंट प्रवाहित होते ही वह छटपटाने लगा यह देख फिर उसमें शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह उसके अल्लम को तारों से छुड़ाकर गंभीर रूप से घायल सुभान अली को इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभान अली की मृत होने की सूचना अधीक्षक अमरेश कुमार ने पुलिस को दिया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

