भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, देशभक्ति के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाजपा की तिरंगा यात्रा की जिले में मंगलवार को शुरुआत हुई। जैदपुर विधानसभा में निकाली गई। यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता व महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश पटेल, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति के जयकारों के बीच लोगों का उत्साह देखते बनता था। यात्रा की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। भारत माता के चित्र को सजे हुए रथ में रखा गया था। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, शेखर हयारण, अमरीश रावत, संजय अवस्थी, प्रवीण सिंह सिसौदिया, अरुण वर्मा, गुलाब सिंह रावत, नीतू रावत, दशरथ लाल चौहान, सुनील शर्मा, प्रमोद वर्मा, सुरजीत पाल, जंग बहादुर पटेल, राजेश वर्मा, दिनेश शर्मा, लल्लू रावत, केवल प्रसाद मौजूद रहे।

आज राज्यमंत्री रवाना करंेगे तिरंगा यात्रा
बाराबंकी। बुधवार को जिले की कई विधानसभाओं में भाजपा जोर-शोर से तिरंगा यात्रा निकालेगी। दरियाबाद में प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्य एवं राज्यमंत्री सतीश शर्मा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे जबकि सदर विधानसभा में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगी। यह यात्रा दोपहर 11 बजे स्थानीय नगर पालिका प्रांगण से धनोखर चौराहा तक निकलेगी। कुर्सी विधानसभा में विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

