पसमांदा समाज ने आमजन को वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले सट्टी बाजार नागेश्वर नाथ मार्ग पर स्थित शाही मस्जिद के बाहर आमजन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान भारत को मिली आजादी का महत्व भी बताया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!