जैदपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। आजादी के 75वें वर्ष मे मनाए जा रहे अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत जैदपुर द्वारा अधिशाषी अधिकारीे योगेंद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभासद एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभासद एवं कर्मचारियों द्वारा भारत माता एवं देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा बैंड बाजे के साथ पूरे जोश के साथ निकाली गई, यात्रा मे सम्मिलित सभी सभासद एवं कर्मचारी हाथो मे तिरंगा झण्डा लिए हुए थे। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारम्भ होकर थाना चौराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे मुख्य रूप से सभासद अफसर ताहिर। लालजी मास्टर इसराइल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

