12 घण्टे से बिजली गुल,परेशान रहे लोग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाईन में आयी यांत्रिक खराबी के कारण क्षेत्र की करीब 12 घण्टे से बिजली गुल रही इस दौरान उपभोक्ता जहाँ गर्मियों से परेशान रहे वही लोग पानी को तरस आ गये।
बताते चले कि शुक्रवार की देर रात्रि करीब 9 बजे फतेहराय गांव के निकट 33 हजार हाईटेंशन लाइन की डीसी खराब हो गयी जिससे क्षेत्र करीब दो सैकड़ा से अधिक गाँवो बिजली गुल हो गयी रात्रि में ही निकले विद्युतकर्मियों ने खराबी को ठीक करने का भरसक प्रयास किया परन्तु रात्रि में ठीक न हो पाने के कारण विद्युतकर्मियों ने हाथपैर खड़े कर लिये और सुबह पुनः विद्युतकर्मियों ने पहुंच कर खराबी को दूर किया तब शनिवार की सुबह 10 बजे बिजली शुरू हो सकी। करीब 12 घण्टे से अधिक समय तक बिजली न आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और लोग पानी को तरस गये।

    आजादी के जश्न में अंधेरा

आजादी के 75 वर्ष होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर सभी पंचायत सचिवालय एव सरकारी भवनों को झालरों से सजाया गया है परन्तु रात्रि में अचानक बिजली गुल होने से पंचायत भवनों एव सरकारी भवनों पर अंधेरा छा गया। विद्युत उपकेन्द्र मसौली के अवर अभियंता लालजी यादव ने बताया कि फतेहराय गांव के निकट हुई खराबी से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी थी जिसे सही करा दिया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!