तिरंगा यात्राओं से भरा जोश, हाथों में राष्‍ट्रध्‍वज और होठों पर वंदेमातरम निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति‍ से सराबोर दिखे युवा

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। जिले में हर्षाेल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। चहुंओर देश भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है।घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया है। शनिवार को वाहन रैली के साथ पदयात्रा की भी धूम रही। चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर देश भक्ति गानों की धुन लोगों के मन पर राष्ट्रभक्ति की छाप छोड़ रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद उपेंद्र रावत व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों में जाकर तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों का काफिला सबसे पहले देवा रोड स्थित डॉ रवि आहूजा के घर पहुँचकर झंडा फहराया। उसके उपरांत आस्था हॉस्पिटल, मंगलम हॉस्पिटल, व्यापारी रमेश पोद्दार, प्रदीप जैन, प्रभात वर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, योगेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिष्ठानों एवं घरों पर झंडा फहराया। सांसद व राज्यमंत्री ने सभी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए आमजनों को जागरूक भी किया। इस दौरान लोग खासे उत्साहित दिखे। इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, सन्तोष सिंह, संदीप गुप्ता, अरविंद वर्मा, डॉ रामकुमारी मौर्य, डॉ आरएस गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, रविनन खजांची, विष्णु प्रभाकर वर्मा, गुरदीप सिंह, गुरुदीन, राकेश पटेल मौजूद रहे।

सपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी

 

बाराबंकी। रामनगर विधानसभा अंतर्गत विधायक हाजी फ़रीद महफूज़ किदवाई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नवजवानो एवं बुजुर्गाे ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ विधायक फरीद महफूज किदवई ने कस्बा रामनगर, महादेवा एवं सूरतगंज में हरी झंडी दिखाकर कर किया। इस दौरान फ़रीद ने कहा कि हम सभी आजादी का 75वां वर्ष धूमधाम से मना रहें है। सभी से अनुरोध है कि अपने अपने संस्थाओं, कार्यालयों, घरों में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झण्डा जरूर लगाए। इसका उद्देश्य दुनिया के लिए स्वतंत्रता आंदोलन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से फैज़ान किदवाई, राजन सिंह (पूर्व प्रमुख), लल्लन वर्मा, पारस चौहान, शाबान, बीडी खान, डॉ0 सलीम, महमूद, रियाज़ (सभासद), डॉ0सत्यवान, राजन तिवारी (प्रधान महादेवा), दीन मोहम्मद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न

 

 

बाराबंकी। हैदरगढ़ के नरौली गांव स्थित एस.बी.एस. पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली को हरी झंडी विद्यालय के प्रबंधक व जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दिखाकर रवाना किया है। यह रैली शनिवार दोपहर विद्यालय परिसर से शुरू हुई और हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग होते हुए पुनः विद्यालय परिसर आकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद आदि के गगनभेदी नारे पूरी गर्म जोशी के साथ लगाए जा रहे थे। जो लोगों को खूब भा रहे थे। रैली में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शशि प्रकाश शुक्ला, ममता रावत, उत्सवी सिंह, के.के. सिंह, सरिता सिंह, हरीनाथ मौर्य, पवन, सुरेश पाल सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहें।

भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बड़ेल चौराहा स्थित कार्यालय से किया गया। यात्रा गन्ना दफ्तर से चलकर बस स्टॉप पटेल तिराहा होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए। फिर यात्रा छाया चौराहे होते हुए नगर कोतवाली होते हुए नाका सतरिख होते हुए। बड़ेल चौराहा स्थित कार्यालय पर आकर वंदे मातरम भारत माता की जय की जय घोष के साथ समाप्त हुई। इस मौके पर आशु चौधरी प्रदेश प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, रवि वर्मा, रोहित द्विवेदी, राधे रमण वर्मा, सूरज यादव, दद्दन सिंह, सूरज रस्तोगी, सुनील सोनी, हंसराज वर्मा, शिवम सिंह, उपेंद्र वर्मा, शुभम सिंह, अतुल रावत, अजय सोनी, अर्जुन कुमार, राजेंद्र यादव, सुमित वर्मा आदि सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!