अधिवक्ताओं को प्रताड़ित करने के लिए गलत तरीके से भेजा गया जेल ः नरेंद्र वर्मा* अध्यक्ष व महामंत्री करेंगे आर-पार की लड़ाई कार्यकारिणी में तय होगी अग्रिम कार्रवाई
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी| हैदरगढ़ पुलिस द्वारा अधिवक्ता को गलत तरीके से जेल भेजने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिससे अधिवक्ता में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आगामी 16 अगस्त को बायकाट करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक करें विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 318/ 2022 अंतर्गत धारा 352, 504, 506, 307 के नाम अभियुक्त अधिवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा अजय कुमार मिश्रा मे आज अधिवक्ता की गिरजा शंकर को जेल भेज दिया गया। वहीं अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 307 का कोई अपराध नहीं बनता है फिर भी पुलिस अधिवक्ताओं को प्रताड़ित करने के लिए जबरदस्ती 307 धारा मे मुकदमा दर्ज किया है इसके विरूद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और न्याय दिलाने के लिए कार्यकारिणी की बैठक 16 अगस्त को की जाएगी और जनरल हाउस किया जाएगा। अग्रिम कठोर निर्णय कार्यकारिणी की रणनीति मे तय किया जाएगा। श्री वर्मा ने आगे कहा कि पुलिस ने कट्टा बरामद भी नहीं किया अधिवक्ता होने के कारण परेशान करने के लिए गलत तरीके से जेल भेजा गया है। धारा 307 वादी के प्रार्थना पत्र के अनुसार आयत नहीं होती है फिर भी जाने कौन सा नशा या शराब पीकर अजय पाल द्वारा बोल बोलकर अंकित कराई गई है एसएचओ बृजेश कुमार ने भी प्रथम सूचना रिपोर्ट पर हस्ताक्षर बनाएं पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए 16 तारीख को पूर्ण रूप से बाय काट करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा वहीं कुछ दिन पूर्व भी अधिवक्ताओं को नामजद किया गया था जिसके संबंध मे जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा व महामंत्री रितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मिला निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की गई।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्र, अनूप सिंह, अधिवक्ता अब्बास आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

