सहसवान। आज विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मोन तिरंगा यात्रा निकालकर मनाई गई। यह यात्रा संस्कृत महाविद्यालय से शुरू होकर नवादा, विल्सनगंज कचहरी, रोड होते हुए पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर समाप्त हुई।
इस मौके पर डीके भारद्वाज ने कहा आज पूरे देश में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस इसलिए मनाया जा रहा है। आज के दिन यानी 14 अगस्त को विभाजन के समय हुई उस हिंसा के चलते तमाम बहनों, एवं भाइयों, को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किए जाने का फैसला किया गया है। वही प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा 1947 में हुआ भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभिषिका से कम नहीं था इसका दर्द आज तक देश को झेलना पड़ रहा है।
14 अगस्त को पूरा भारत देश विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मना रहा है। इस दिवस की शुरुआत 1 साल पहले जब देश 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला था और आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत हुई उस से 1 दिन पहले यानी 14 अगस्त 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी। इस मौके पर डीके भारद्वाज, प्रेम स्वरूप पाठक, अनुज माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, सौरभ महेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, अवडर शर्मा, सचिन शर्मा, पियूष महेश्वरी, चौधरी पुत्तन आजाद, सलमान हैदर, सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं नगर के लोग मौजूद रहे वही थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

