जिन्हें है प्यार वतन से, वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं, माँ की चरणों में अपना शीश चढ़ाकर, देश की आजादी बचाते हैं, देश के लिए हँसते-हँसते अपनी जान लुटाते हैं..!!

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आजादी का यह अमृत महोत्सव देश के वीर सपूतों की कुर्बानी के साथ ही आजादी के संघर्ष की गाथा का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहरा कर देश के हर नागरिक ने यह संदेश दिया है कि हमारी अनेकता में एकता है। इन 75 सालों में देश ने तरक्की के जो नए आयाम छुए हैं उसमें सभी का योगदान है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर हमें यह प्रण लेना होगा कि हम देश की अखंडता और एकता को सदैव बनाए रखेंगे। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!