मदरसों में भी बड़ी शान से फहराया तिरंगा मदरसों में गूंजी हिंदुस्तान जिंदाबाद की आवाज
मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, जिला बदायूं 9719216984
सहसवान। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसा बाजार विल्सन गंज स्थित जामिया रिजविया बरकातुल उलूम मैं राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मदरसा इसलामिया अरबिया स्थित मोहल्ला बजरिया मैं भी बड़ी शान से तिरंगा फहराया गया और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा मदरसा इस मौके पर मौजूद रहे मदरसा प्रबंधक सैयद अब्दुल रशीद, टीचर हसन जलीस, सैयद सलीम अब्बासी, गुड्डू समीर , आदि स्टाफ मौजूद रहा और उस के बाद देश की आजादी का पर्व बड़े ही जोश के साथ मनाया गया और मिठाइयां वितरित की गई छात्र-छात्राओं में देश प्रति प्रेम देखने को मिला हाथों में तिरंगा झंडा और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देखे गए इस मौके पर मौजूद रहे प्रबंधक मौलाना सलीम अख्तर, मौलाना रिसालत हुसैन, मौलाना अब्दुल माजिद, मास्टर निहाल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, जिला बदायूं 9719216984

