सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ। किशोर किशोरी सशक्तिकरण हेतु नवाचार कार्यक्रम।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। किशोर किशोरी सशक्तिकरण के तहत समग्र शिक्षा का नवाचार जीवन कौशल प्रशिक्षण का आज शुभारंभ किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर संचालित जीवन कौशल प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।बीईओ विनोद कुमार ने कहा कि किशोर किशोरी सशक्तिकरण हेतु समग्र शिक्षा का नवाचार विद्यालयों में नई क्रांति का संदेश देगा।सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से प्राप्त करने की बात कही। प्रशिक्षक दल के फ़रहत हुसैन, वीरपाल सिंह,सीमा राजन व रश्मि वर्मा ने प्रथम दिन कॉमिक नंबर एक आधा खुला खजाना का नक्शा पर गतिविधियों के साथ चर्चा करते हुए लड़का लड़की में भेद मिटाने की जानकारी दी। इस अवसर पर एआरपी राजन यादव,जमील अहमद,ओमप्रकाश ने सदन को संबोधित किया। प्रशिक्षण में नीलम रेंडर,नरेंद्र सिंह,प्रियंका परिहार,सुनील कुमार,मधु उपाध्याय, नीरज,संजय कुमार,सचिन रस्तोगी सहित सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

