इंसुलेटर में आयी यांत्रिक खराबी के कारण क्षेत्र की करीब 10 घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। विद्युत उपकेंद्र मसौली के मुख्य फीडर के पीजी कैलम्प व पीजी इंसुलेटर में आयी यांत्रिक खराबी के कारण क्षेत्र की करीब 10 घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रही सुबह साढ़े आठ बजे खराबी को सही करने के बाद विद्युत आपूर्ति का संचालन शुरू हो सका इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे।
बताते चले कि मंगलवार की देर रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अचानक चंदौली से आयी 33 हजार हाईटेंशन लाइन पीजी कैलम्प व पीजी इंसुलेटर में खराबी आ गई जिससे क्षेत्र के मसौली, बड़ागांव, जकरिया, गुरेल, धरौली, बांसा, ज्योरी नौबस्ता, नेवला, देवकलिया, टेरासन सहित करीब दो सैकड़ा से अधिक गाँवो की बिजली गुल हो गयी । इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल दिखे। अभियंता लाल जी सिंह ने बताया कि पीजी कैलम्प व पीजी इंसुलेटर में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई थी जिसे सही करा दिया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!