अधिवक्ताओं और उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के बीच चले लंबे विवाद के बाद महिपाल सिंह का स्थानांतरण, “नवनियुक्त उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। अधिवक्ताओं से पंगा लेने वाले सहसवान उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उप जिला अधिकारी बदायूं स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त उप जिला अधिकारी पद पर तैनात उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र को सहसवान उप जिला अधिकारी पद पर किया तैनात जनपद से स्थानांतरित हुए नवनियुक्त उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिवक्ताओं में खुशी की लहर जिला प्रशासन का किया आभार प्रकट l

ज्ञात रहे सहसवान बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह पर भ्रष्टाचार दोषपूर्ण कार्य प्रणाली को लेकर विगत 2 जुलाई से न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा था तथा अधिवक्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन जमकर हंगामा नारेबाजी की जा रही थी बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा अपर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ मंडल आयुक्त बरेली जिला अधिकारी बदायूं अध्यक्ष बार कौंसिल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं ने उप जिला अधिकारी महिपाल सिंह की भेदभाव पूर्ण कार्य प्रणाली पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी यही नहीं अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल मंडल आयुक्त बरेली उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी दीपा रंजन के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिला था तथा उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी यही नहीं अधिवक्ताओं ने एक पखवाड़े पूर्व एक दर्जन से ज्यादा ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेजते हुए उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी की थी तथा मांग पूर्ण न होने पर आंदोलन को उग्र करने की धमकी दी थी जिसकी अधिवक्ताओं द्वारा रणनीति तैयार की जा रही थी l

इधर अधिवक्ताओं के अड़ियल रवैया को देखते हुए उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने कई अधिवक्ताओं को मोबाइल फोन के माध्यम से मिलने को कहा था वही बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्षों को व्यक्तिगत तौर पर अतिथि गृह डाक बंगला में बुलाकर अधिवक्ताओं द्वारा पूर्व में किए गए व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों के कहने में आ गया था उप जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से कहा की अधिवक्ताओं के द्वारा मेरे विरुद्ध किए गए आंदोलन से उन्हें बड़ी सीख मिली है भविष्य में वह कभी भी अधिवक्ताओं से पंगा नहीं लेंगे उनका मान सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे उप जिलाधिकारी ने कई बार प्रतिनिधि मंडल से हाथ जोड़कर भी माफी मांगी और कहा कि वह एक बार कार्य करने का मौका दें परंतु अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के अड़ियल रवैया को देखते हुए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि आप की वेदना पीड़ा बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बुलाई गई बैठक में बताई जाएगी तब कोई निर्णय लिया जाएगा  जिला अधिकारी दीपा रंजन ने अधिवक्ताओं द्वारा उप जिला अधिकारी सहसवान महिपाल सिंह की की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्हें उप जिला अधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त उप जिलाधिकारी बदायूं पद पर तथा अतिरिक्त उप जिला अधिकारी पद पर तैनात विजय कुमार मिश्रा को सहसवान उप जिला अधिकारी पद पर नियुक्त किया है नवनियुक्त उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने सहसवान तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है उप जिला अधिकारी महिपाल सिंह के स्थानांतरण को अधिवक्ताओं ने अपनी जीत बताते हुए कहा अधिवक्ता गण अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!