मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दी चेतावनी, विकास परियोजनाओं में स्वीकार नहीं देरी, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित के विकास परियोजनाओं में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है। गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या फिर अनावश्यक लेटलतीफी मिली तो संबंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी,मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से सभी 18 मंडलों में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव वित्त को बीते पांच माह में विभागों को जारी परियोजनावार बजट, अब तक खर्च का विवरण एवं अवशेष राशि के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।अगले सप्ताह फिर मुख्यमंत्री परियोजनावार कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि विकास परियोजनाओं में देरी से न केवल जनता का धन बर्बाद होता है बल्कि जनहित भी प्रभावित होता है। ऐसे में परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परियोजना के लिए तय नियमों के अनुरूप धनराशि का आवंटन किया जाता रहे। विकास कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं है। इस संबंध में वित्त विभाग तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के चयन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!