तहसील समाधान दिवस में आए 29 शिकायती प्रार्थना पत्र, मौके पर मात्र 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय समस्याओं के स्थानीय स्तर पर निपटाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपन्न हुई समाधान दिवस में आई 29 शिकायती प्रार्थना पत्र में मौके पर मात्र 3 शिकायतों का निस्तारण हो सका जबकि शेष 26 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रेषित करते हुए उन्हें समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिएlनवनियुक्त उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में प्रथम हुए समाधान दिवस में समस्याओं के आई 29 शिकायती पत्रों में 3 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि 26 शिकायती पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को शिकायत पत्र अग्रसारित कर दिए गए हैंl
उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें तथा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं उन्होंने कहा कि शिकायत की पत्र को निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता का पक्ष जान लिया जाए तथा उसके वार्ता की जाए शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो तभी उसका निस्तारण किया जाए अन्यथा की स्थिति में शिकायतकर्ता शिकायत के समाधान ना होने पर प्रार्थना पत्र शिकायत के निस्तारण के वास्ते देता रहेगा इसलिए अधिकारियों का यह प्रथम दायित्व है। कि वह शिकायतकर्ता की शिकायत को निस्तारण करने से पूर्व उसका अध्ययन कर लें और गांव के या नगर के संभ्रांत लोगों से आवश्यक हो तो वार्ता भी कर ले उन्होंने कहा कि अगर शिकायत का एक बार में ही निस्तारण कर दिया जाए उस शिकायत का तो निस्तारण हो ही जाएगा। शिकायतकर्ता भी बार-बार परेशान नहीं होगा समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह तहसीलदार शिवकुमार शर्मा पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव बाल विकास परियोजना कार्यवाह अधिकारी दहगंवा ममता कनौजिया सहसवान बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा खंड विकास अधिकारी दे हवा मुनव्वर खान सहसवान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इसहाक सहित अनेक तहसील स्तरीय अधिकारी व अधीनस्थ उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

