आखिर पुलिस के हत्थे चढा दुष्कर्म का आरोपी, पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर में युवती से से दुष्कर्म करने के बाद हो गया था फरार आरोपी।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूँ। शहर कोतवाली पुलिस ने आखिरकार पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हृदेश गिरफ्तार कर लिया। हृदेश किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद भाग गया था, तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। यह मामला मंगलवार का है। उस दिन दोपहर के समय 16 वर्षीय पीड़िता अपने घर से सब्जी खरीदने को बाजार निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे कलेक्शन सेंटर बुला लिया। हालांकि किशोरी की उससे ज्यादा जान पहचान नहीं थी। 15-20 दिन पहले ही उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसके साथ कलेक्शन सेंटर में दुष्कर्म किया। जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो बेहोश हो गई।

देर रात जब उसको होश आया, तब उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद कहीं पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी के बयान के आधार पर बाद में आरोपी हृदेश का नाम शामिल किया गया था। उस पर पॉक्सो एक्ट लगाई गई। कोतवाली पुलिस आरोपी को बुधवार से तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। आरोपी हृदेश मूल रूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली का रहने वाला है। शुक्रवार रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी शहर से बता रही है जबकि सूत्रों के अनुसार पुलिस उसे दिल्ली या हरियाणा से गिरफ्तार करके लाई है। आरोपी हृदेश ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोपहर बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!