सहसवान कोतवाली क्षेत्र के दो घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। क्षेत्र के गांव अनंदीपुर और ज़ाहिद आलमपुर में चोरों ने दो घरों से नगदी, जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल समेट लिया। इसके अलावा दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर भाग निकले। एक घर में चोर तमंचा भी छोड़ गये। एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। वही ग्राम जाहिदपुर आलमपुर निवासी कल्लू राम गुरुवार रात परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। बराबर वाले मकान की छत पर होकर चोर उनकी छत के रास्ते घर में उतर आये। जिस कमरे में कल्लू राम और उनके परिजन सो रहे थे। उन कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, गुच्छा, अंगूठी, चेन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। आहट सुनकर कल्लू राम जागे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो घर का सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। इसके बाद चोरों ने गांव में ही आकिल और जयप्रकाश के घर में चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर भाग निकले। गांव अनंदीपुर में सड़क किनारे बने शाहिद के घर में चोर पीछे से नकब लगाकर घुस आये और अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी, सोने की अंगूठी, पाजेब व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

