लोधी महासभा द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी: अखिल भारतीय लोधी महासभा बाराबंकी द्वारा जनपद मुख्यालय पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रणेता महारानी अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गया प्रसाद धुरिया जी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेमचंद लोधी प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज विशुनपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अखिल भारतीय लोधी महासभा, भारत श्री राम खेलावन लोधी जी ने उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम रानी अवंती बाई लोधी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला अध्यक्ष क्षत्रबली लोधी जी ने कार्यक्रम के दौरान समाज को शिक्षित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति का नेतृत्व कर रहीं श्रीमती रूपा निषाद जी भी उपस्थित रहीं एवं सभी को समय के साथ चलने एवं महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर उत्तम कुमार सिंह राजपूत जी( मानद उपाधि से सम्मानित) ने बड़े ही ओजपूर्ण वाणी में आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं सभी से आवाहन किया कि अपने समाज में कार्य कर रहे लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए एवं समाज को निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। श्री शिव कुमार राजपूत जी ने आर्थिक आजादी के बारे में सभी को प्रेरित किया कार्यक्रम के समापन से पूर्व सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर सुशोभित श्री प्रेमचंद लोधी जी एवं जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के निर्वाचित सदस्य मनोज कुमार राजपूत जी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। आज के कार्यक्रम में अजय प्रताप लोधी, समर सिंह लोधी लेखपाल, राम रूप लोधी, सुरेश कुमार राजपूत, मंगल प्रसाद लोधी ओमप्रकाश लोधी, सुशील कुमार लोधी, जगजीवन कश्यप, राकेश कुमार लोधी हिमांशु राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे एवं अपने अपने विचार व्यक्त किए।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

