पीडित महिला 10 दिनों से पुलिस अधीक्षक व सीओ कार्यालय के काट रही चक्कर फिर भी कार्रवाई के नाम पर रिजल्ट शुन्य
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
न्याय के नाम पर पीड़ित महिला व उसके पति को मिलता है झूठा आश्वासन। भ्रष्ट तंत्र केआगे नहीं हो रही पीड़िता की सुनवाई महिला व उसके पति को मुकदमा न लिखने की बात कहकर सीओ ऑफिस से गया भगाया
रामसनेहीघाट/बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र से एक जालसाजी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है।पूरे कल्याण मजरे भवनिया पुर खेवली निवासी सूरज लाल गोस्वामी की पीडित पत्नी का कहना है।कि वह लगभग 10 दिनो से रामसनेहीघाट सीओ आफिस के चक्कर काट रहा परन्तु वहां पर कोई सुनने वाला नही है।मामले मे दो बार पीडित को सीओ कार्यालय बुलाया गया परन्तु पीडित की एक भी न सुनी गई।आखिर सुनी भी कैसे जाये बाहुबलियों व भूमाफियाओं के आगे अच्छे-अच्छे सीओ भी नतमस्तक हो जाते है।तो आखिर सुनेगा कौन।पीडिता ने मामले मे एसपी आफिस पहुंच कर पुनः न्याय की मांग करते हुए स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराने कि मांग की है।हम आपको बताते चलें कि पूरा मामला तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र का है।जहां एक भूमाफिया व वीर गांव के पूर्व प्रधान मनोज मिश्रा ने अपनी पत्नी उमा मिश्रा के नाम पीडिता के पति को शाराब के नशे मे कर जमीन बैनामा करवा लिया है।जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सूरज लाल की मानशिक हालात ठीक नहीं है।उनकी लगभग 4-5वर्षों से लगातार तहसील क्षेत्र के मानशिक रोग विशेषज्ञ डाँक्टर हरिजीत सिंह से चल रहा है।इतना ही नहीं पीडिता का यह भी कहना है कि मै तीन वर्षों से अपने मायके नही गई थी।परन्तु भाई और पिता के बार-बार आने पर गुडिया पर्व मे अपने भाई के साथ अपने मायके गढी कनकहा गांव चली गई।इस दौरान पति शराब की नशे व दवा के नशे मे रहता था।गुडिया पर्व के दिन 02/08/ 2022को फोर व्हीलर गाडी मे बिठाकर मनोज मिश्रा के चार अन्य साथी तहसील ले गये और वहीं बहला फुसलाकर सूरजलाल की 20वों लाख की बेश कीमती जमीन महज 3लाख रुपये में रजिस्ट्री करवा ली।और किसी को कानो कान भनक तक नही लगने दी व बिना मुश्न्ना भेजे 02/08/ 2022 तारीक को हुए बैनामे मे मात्र 7दिन के भीतर 09/08/ 2022बैनामा दाखिल खारिज की डेट भी लग गई तहसील मे बैठे अधिकारी इस तरह से भ्रष्ट हो गए हैं।कि उनके बारे मे चर्चा करना भी गुनाह है।जब पीडिता को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई तो सुमन गोस्वामी ने तहसील रामसनेहीघाट पहुंचकर 05/08/ 2022आपत्ति स्वीकार करने की अर्जी लगाई एवं जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय से फरियाद लगाकर क्रेता के पति मनोज मिश्रा व पत्नी उमा मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग की है।जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय के आश्वासन के बाद भी पीडित महिला व उसके पति को नहीं मिल रहा न्याय।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

