समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्ष करते रहते थे ,मौलाना मेराज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी 21 अगस्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहते हुए में जनपद की सभी विधानसभा सीटें जीत कर एक नया इतिहास लिखने वाले पार्टी के विस्तार के लिए हमेशा संघर्ष करते हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अद्भुत कला मे माहिर सच्चे समाजवादी साथी थे स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के लगातार 20 साल अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद साहब की पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौलाना मेराज अहमद साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच में व्यक्त किए।
 पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गोप ने कहा कि स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद साहब निरंतर समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्ष करते रहते थे वह इतने संघर्षशील और जुझारू अध्यक्ष थे उनके कार्यकाल में बाराबंकी जनपद के कार्यकर्ताओं ने मौलाना साहब के नेतृत्व में जनपद के सभी छह की छह विधानसभा सीटें जीत कर जिले में नया इतिहास लिखने का काम किया था। उनके साथ काम करने का अपना ही मजा था उनके साथ काम करने में समय का पता ही नहीं चलता था वह निरंतर कार्यकर्ताओं से जुड़कर उनको पार्टी सिद्धांतों के साथ चलकर कैसे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इस कार्य पर निरंतर कार्य किया करते थे। सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने वाले एक मिलनसार व्यक्तित्व थे उनका असमय जाना मेरी व्यक्तिगत हानि है मैंने हमेशा मौलाना साहब को बड़ा भाई माना और उनकी हर बात को मैंने आत्मसार किया आज हम लोगों के बीच में मौलाना मेराज साहब नहीं लेकिन उनके सिखाएं हुए बताए हुए कार्य आज भी हम लोगों को ऊर्जा प्रदान करते हैं वह कार्यकर्ताओं मे हमेशा अपनी वाणी से जोश भर देते थे ऐसा जोश जो कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित कर देता था और कार्यकर्ता उस लक्ष्य को पाकर ही दम लेता था उसी का नतीजा था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में हमने जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी परचम लहरा कर परदेस में समाजवादी सरकार बनाई थी हम सबको उनकी बातों को अनुसरण करते हुए 2024 के चुनाव के लिए उसी तरह की मेहनत करनी है उसी तरह संघर्ष करना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बाराबंकी जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश जिता कर सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम करना है यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी आदरणीय स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद साहब को आज उनके साहबजादे समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष हैं इनके कार्यकाल में भी हमको मौलाना मेराज अहमद साहब की ही तरह इतिहास बनाने का काम करना है।
 श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मौलाना मेराज साहब के साथ मेरे आत्मीय रिश्ते थे वह हमारे पिताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का कार्य करते थे हम उनको बचपन से देखते आ रहे हैं वो बहुत ही संघर्षशील कर्मठ और जुझारू अध्यक्ष थे ऐसे संघर्षशील समाजवादी पार्टी के स्तंभ स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सबको उन्हें के पद चिन्हों पर चलना होगा और उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर ही हम उस मुकाम को पा पाएंगे जिस मुकाम को मौलाना साहब ने स्थापित किया है। श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर के विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा स्वर्गीय मौलाना मेरा तो आपके साथ मुझे बहुत कम समय काम करने का अवसर मिला लेकिन जितना भी अवसर मुझे मिला उसमें मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला उनकी कार्यशैली का मैं कायल था उनकी मेहनत और संघर्ष इतना मजबूत होता था की वो जिस लक्ष्य को चाहते थे उस लक्ष्य को पा लेते थे हमको मौलाना साहब ने बहुत कुछ सिखाया और बताया है आज उनकी कमी हमें बहुत खलती है ऐसे मजबूत और संघर्षशील सच्चे समाजवादी साथी को हमने खोया है सही मायने में समाजवादी पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान बाराबंकी जनपद में हुआ हम अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद साहब को समर्पित करते हुए आप सब से यही कहना चाहेंगे कि उनके पद चिन्हों पर चलकर 2024 के चुनाव को ऐतिहासिक चुनाव बनाना है और समाजवादी पार्टी को उस मुकाम पर ले जाना है जिस मुकाम पर स्वर्गीय मौलाना मेराज साहब ने पहुंचाया था।  श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपने मरहूम वालिद मौलाना मेराज अहमद जी को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा हमने पिताजी जी को हमेशा पार्टी के लिए काम करते ही देखा उनको काम करते हुए देख कर मुझे बहुत ऊर्जा मिलती थी उनके द्वारा बताई हुई बातें आज भी हमारे जेहन में हैं हम हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि हमको जो हमारे वालिद साहब ने सिखाया है पार्टी के लिए समर्पण पार्टी के लिए संघर्ष और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत हम उस पर अपने आप को खरा उतरने का पूरा प्रयास करते रहेंगे और पार्टी के लिए जो भी हम से हो सकेगा हम इतनी मेहनत और लगन से पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे आप सभी लोग हमारे वालिद को श्रद्धांजलि देने के लिए आज एकत्रित हुए हैं हम आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं और आपसे वादा करते हैं कि हम अपने पिताजी के रास्तों पर चलते हुए हमेशा समाजवादी पार्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे और उनके दिखलाए हुए रास्ते पर चलने का पूरा प्रयास करेंगे आज हम जो भी हैं अपने वालिद के आशीर्वाद से हैं उनके किए हुए कार्यों के बदौलत जो हमें मान सम्मान मिलता है उसके हम आप सभी के बहुत शुक्रगुजार हैं हम अपने पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिर्फ क्या कहना चाहेंगे कि हम आप के मान सम्मान स्वाभिमान तो कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे हम आपके कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ चलने के लिए पूरे तौर पर तैयार हैं।
 श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता अलीम किदवई, हुमायूं नईम खान, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू ,अजय वर्मा बबलू ,हिमांशु यादव मोहम्मद सबाह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला  प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने भी संबोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, सुरेश चंद गौतम, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मौर्य, आशीष सिंह आर्यन, अमित यादव, जिला सचिव जसवंत यादव, उमाकांत यादव, सिराज उस्मानी, आकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव, डॉक्टर रामू यादव, शैलेंद्र सिंह आनंद, लल्ला यादव दीपक गुप्ता बिना यादव, राम नरेश यादव, शिवम प्रधान, अवध राम वर्मा, रामविलास यादव, विजय यादव गुड्डू, जयसी राम रावत, मनोज वर्मा, जग प्रसाद वर्मा, करन मिश्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने  स्वर्गीय मौलाना मेराज साहब को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!