गंगा में बहती मिली महिला की लाश। शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। कछला में भागीरथ घाट के समीप कपड़ों में लिपटा महिला शव मिला। उसके दोनों पैर गमछे से बंधे होने पर पुलिस ने महिला की हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की आशंका जतायी। महिला का शव गंगा में जलस्तर कम होने के बाद दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान न होपाने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया। उक्त शव कहीं और से बहकर यहां पहुंचा है। रविवार सुबह लोग जब घाट पर स्नान कर रहे थे उस समय नदी में एक स्थान पर जलस्तर कम होने पर दूर से कोई भारी चीज कपड़ों में लिपटी देखी। इसके बाद गोताखोर वहां पहुंचे तो वह महिला की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया और अंदेशा जताया कि महिला की हत्या कर शव को गंगाा में फेंका गया है। महिला के दोनों पैर गमछे से बंधे हुये मिले।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!