8 थानेदार बदले, हरपाल बालियान सदर प्रभारी निरीक्षक। शहर के दोनों थानों में भी बदले गए प्रभारी निरीक्षक, कुछ नए इंस्पेक्टर्स को भी जिम्मेदारी

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने 8 थानेदार का तबादला किया है। इसी बीच कुछ थानेदारों का चार्ज छिना है तो कुछ नए इंस्पेक्टर्स को जिम्मेदारी भी दी गई है। सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर चार्ज लेने का निर्देश भी दिया गया है। शनिवार देर रात जारी हुई तबादला सूची के मुताबिक सदर कोतवाल रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा को बिल्सी थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उझानी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को सदर कोतवाली की कमान सौंपी है। एसएचओं सिविल लाइंस विशाल प्रताप सिंह अब सहसवान कोतवाली के प्रभारी होंगे। जबकि सहसवान इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला को अलापुर थाने का प्रभारी बनाया है।
एसएसपी ने अपने प्रों राजेश कुमार को सिविल लाइंस थाने की जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन में तैनात हरेंद्र सिंह अब वजीरगंज के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सागर को डीसीआरबी से फैजगंज बेहटा का थानेदार तो शैलेंद्र कुमार को उझानी का कोतवाल बनाया गया है। अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर बिल्सी दिनेश कुमार शर्मा को प्रों बनाया है। फैजगंज बेहटा के थानेदार चरण सिंह राणा और वजीरगंज थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह को क्राइमब्रांच भेजा गया है।
अलापुर थाने की म्याऊं पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को सदर कोतवाली का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। वहीं उसहैत थाने में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार बिसौली को इंस्पेक्टर क्राइम बनाए हैं। देवेंद्र कुमार यादव इंस्पेक्टर क्राइम वजीरगंज तो रविशंकर यादव कुंवरगांव थाने के इंस्पेक्टर क्राइम बने हैं। गंगासिंह को सहसवान, दिगंबर सिंह को दातागंज, श्यामवीर सिंह को बिल्सी तो संजीव कुमार को जरीफनगर थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!