बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। दो वर्ष बाद होने जा रहे देवा महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन अभेद सुरक्षा का खाका तैयार किया है। सीसीटीवी व ड्रोन से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर होगी। इसके लिए चार जोन व 20 सेक्टर में मेले को बांटा गया है। देवा आने वाले वाहनों की पार्किंग के सात स्थल चिह्नित किए गए हैं। देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिता कुर्बान अली शाह की याद में लगने वाला देवा महोत्सव कोविड-19 के संक्रमण को लेकर दो वर्ष नहीं लगा। ऐसे में इस बार मेले में पहले से काफी भीड़ जुटने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन अक्टूबर में लगने वाले देवा मेले की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। मेले की सुरक्षा चार जोन व 20 सेक्टर में बांटी गई है। इसके अलावा 14 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 31 हेडकांस्टेबल, तीन सौ कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, सौ महिला आरक्षी व 50 ट्रैफिक के जवान लगाए गए है। महोत्सव की यातायात व्यवस्था को लेकर सभी सात मार्गों पर मेला परिसर से एक किलोमीटर पहले पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि पूरे देवा महोत्सव की सुरक्षा की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी से होगी, सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

