पुलिस ने पकड़ा मार्फीन तस्करों का गिरोह, दस को भेजा जेल

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

जैदपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध ज़ैदपुर पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। जिसमें जनपद सहित गैर जनपद के 10 मार्फीन तस्करों को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से धर दबोचा। जिनके पास से आधा किलो से अधिक मार्फीन बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पकड़े गए तस्करों के हाथ मार्फीन बेचने वाले हल्का नम्बर तीन के तस्करों की छानबीन कर रही है। क्योंकि मार्फीन की तस्करी का मुख्य अड्डा हल्का नम्बर तीन ही ज़ैदपुर थाना क्षेत्र में है। थाना प्रभारी निरीक्षक डी.के सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के आदेश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए ज़ैदपुर पुलिस ने अभियान चलाया था। जिसमें हल्का नंबर 3 के दरोगा उमेश यादव व सतीश दीक्षित ने अलग-अलग ठिकानों से 8 तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनकी जामा तलाशी में 5 सौ 75 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। दरोगा सतीश दीक्षित ने मो. तालिब पुत्र हाजी असीर को 55 ग्राम व अय्याज़ पुत्र हाशिम अली निवासी टिकरा मुर्तजा थाना ज़ैदपुर को 60 ग्राम मार्फीन के साथ चंदौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। दरोगा सतीश दीक्षित ने टिकरा ही गाँव के कुख्यात तस्कर नदीम पुत्र फहीम को 310 ग्राम मार्फीन के साथ टिकरा गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। दरोगा उमेश यादव ने पुलिस बल के साथ पनिहल गाँव मोड़ के पास से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया जिसमें अभिषेक चौहान जिला बस्ती,दिलीप कुमार ग्राम ओरीलालपुरवा व रामू गौतम प्यारेपुररवा थाना जैदपुर, संतोष कुमार थाना चिनहट, अतुल सोनी जिला गोंडा के पास से तीस तीस ग्राम मार्फीन के साथ पकड़ा। ज़ैदपुर पुलिस ने अभियान चलाकर हल्का नंबर 3 से 10 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अभियान में हल्का नंबर तीन के आधा दर्जन भर गांवों में रहने वाले तस्करों में खलबली मच गई। पकड़े गए सभी तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए मार्फीन तस्करों ने हल्का नंबर 3 के किस गांव से व कौन से तस्कर से मार्फीन खरीद कर लिया जा रहे थे। पुलिस इसकी छानबीन के लिए लगी हुई है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!